एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

बदहाल ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास से कोसों दूर गाँव, उम्मीद की किरण बने अमित कुमार

बुग्गावाला, बंदरजूड़ और दौड़बसी में सामने आई ज़मीनी समस्याएँ

हरिद्वार।रविवार को भाजपा नेता अमित कुमार उर्फ़ ‘बिट्टू’ ने विधानसभा के कई दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाक़ात की और जनसंवाद बैठकें आयोजित कीं। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को समझा और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। अमित के आश्वासन पर स्थानीय लोगों ने भी अमित को भरपूर सहयोग देने का भरोसा जताया।

भाजपा नेता ने गढ़मीरपुर, हजारा ग्रांट, बंदरजूड़, कुड़कावाला, दौड़बसी जैसे गाँवों का दौरा कर स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों की वर्षों से उपेक्षा हुई है और मूलभूत सुविधाओं का अभाव अब भी बना हुआ है। सड़कों की बदहाली, परिवहन की सुविधा की कमी, बेरोज़गारी और स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव जैसी गंभीर समस्याएँ यहाँ के निवासियों के जीवन को प्रभावित कर रही हैं।

सरकार तक पहुँचाई जाएंगी समस्याएँ
अमित कुमार उर्फ़ बिट्टू ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे इन समस्याओं को सरकार और प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत, अस्पताल की सुविधा और रोज़गार के अवसरों के लिए वे जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से संपर्क करेंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्र भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।

दरगाह शाह मंसूर में भी दी हाजिरी


दौरे के दौरान उन्होंने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध दरगाह शाह मंसूर में भी हाजिरी दी और वहाँ के लोगों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने सामाजिक सौहार्द्र और सभी धर्मों के सम्मान की भावना को सर्वोपरि बताया।

भाजपा की योजनाओं से कराया अवगत


अमित ने बैठक में स्थानीय लोगों से मुलाक़ात करते हुए भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और कहा कि यदि क्षेत्र में भाजपा को समर्थन मिला तो विकास की गति और तेज़ की जाएगी।

स्थानीय कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में पवन दबोड़िया, सूफ़ी इस्लामिक बोर्ड के ज़िलाध्यक्ष शाकिर हुसैन, अकील कुमार, ओवेश, जुबेर प्रधान, जुल्फीकार प्रधान और मिथुन राठौर समेत अनेक कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Shares