एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

मुख्यमंत्री के ग्रीन एंड क्लीन कावड़ यात्रा मिशन पर निगम का जोर, 24 घण्टे चल रहा सफाई अभियान

हरिद्वार। नगर निगम और अनुबंधित कंपनी एकॉन वाटरग्रेस के अधिकारियों द्वारा कावड़ मेले के दौरान 24 घण्टे अलग अलग शिफ्टों में क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारु रखने लिए लगातार क्षेत्र निरीक्षण किया जा रहा है।

  कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते प्रोजेक्ट मैनेजर अक्षय तोमर

एकॉन वाटरग्रेस के प्रोजेक्ट मैनेजर अक्षय तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ग्रीन एंड क्लीन कावड़ यात्रा मिशन एंव नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर हमारी कंपनी ने कावड़ मेले को स्वच्छ बनाये रखने के लिए अपने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे

रोडिबेलवाला क्षेत्र का निरीक्षण करते नगर आयुक्त नंदन कुमार ,              सीएसआई अर्जुन चौधरी व सुधीर चौधरी

जिसको लेकर एकॉन के कर्मचारी 3 शिफ्टों में 24 घण्टे मेला क्षेत्र सहित अपने कार्यक्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। जिसका निरीक्षण दिन रात अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

          निरीक्षण करते अर्जुन चौधरी एवं सुधीर चौधरी

वहीं नगर निगम के चीफ़ सैनेटरी इंस्पेक्टर अर्जुन चौधरी ने बताया कि नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर मेले में सफाई व्यवस्था बनाये रखने हेतु लगातर निरीक्षण कर कूड़ा पॉइंट की मोनिटरिंग की जा रह है इसके साथ ही निगम व एकॉन के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार संयुक्त सफाई अभियान तीन शिफ्टों में चलाया जा रहा है और जहां भीड़ की वजह से कूड़ा वाहन पहुचना संभव न हो वहां पर लाइनर बेग का इस्तेमाल कर कूड़े को इकठ्ठा किया जा रहा है। कावड़ियों व स्थानीय व्यापारियों द्वारा भी सफाई व्यवस्था में पूरा सहयोग किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Shares